HaridwarUTTRAKHANDदेश

असम 2041 तक बन जाएगा मुस्लिम बहुल राज्य : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड हरिद्वार शनिवार 20 जुलाई 2024

असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके राज्य में मुस्लिम आबादी हर 10 साल में करीब 30% बढ़ रही है | उन्होंने कहा कि असम में 2041 तक मुस्लिम बहुसंख्यक हो जाएंगे |  मुख्यमंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा की सांख्यिकी आकलन के अनुसार असम में मुस्लिम आबादी 40% है |

उन्होंने कहा यह एक वास्तविकता है और इसे कोई नहीं रोक सकता | मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि हिंदू समुदाय की आबादी हर 10 साल में करीब 16 प्रतिशत बढ़ रही है | शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या वृद्धि को कम करने के लिए कदम उठाए हैं | उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा मुसलमान की जनसंख्या वृद्धि को रोकने में कांग्रेस की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है | अगर राहुल गांधी जनसंख्या नियंत्रण के ब्रांड एंबेसडर बन जाते हैं तो इस पर काबू पाया जा सकता है क्योंकि समुदाय केवल उनकी बात सुनता है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×