HaridwarUTTRAKHANDदेश

शुरू से ही विवादों में रही पूजा खेडेकर

उत्तराखंड हरिद्वार शनिवार 20 जुलाई 2024

प्रशिक्षु आईएएस अफसर पूजा खेडेकर सन 2022 में सिविल सेवा परीक्षा में चयन होने के बाद से ही विवादों में रही हैं | पहचान बदलकर आईएएस अफसर बनने के बाद प्रशिक्षण के दौरान भी गलत वजह से ही चर्चा में रही है | आयोग के ओर से जारी कारण बताओं नोटिस के बाद पूजा के खिलाफ बर्खास्त की तलवार लटकी हुई है |

2023 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा  IAS की परिवीक्षा दिन अधिकारी पूजा खेडेकर पर हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे जिला कलेक्ट्रेट में प्रशिक्षण के दौरान अनावश्यक भत्ते और सुविधाओं की मांग करके सत्ता व विशेष अधिकारों का दुरुपयोग करने का चार्ज है | पूजा पर सभी को धमकाने और अपने निजी ऑडी कर पर लाल नीली बत्ती ( उच्च पदस्थ अधिकारी का संकेत ) लगाने का आरोप है | पूजा की कर पर महाराष्ट्र सरकार भी लिखा हुआ था | पुणे जिला कलेक्टर के मामला उठाने के बाद पूजा खेडेकर को विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिला कलेक्टर कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया था |

यूपीएससी के कार्रवाई शुरू करने के बाद पूजा खेडेकर ने शुक्रवार को वाशिम छोड़ दिया है | हालांकि वाशिम के सरकारी रेस्ट हाउस के बाहर उन्होंने दावा किया की न्यायपालिका अपना काम करेगी और वह जल्द ही वाशिम लौटेंगे |

पूजा की मां भी विवादों में गिरी रही है संपत्ति कर न चुकाने पर उनकी इंजीनियरिंग फर्म सील कर दी गई थी | पिंपरी चिंचवड नगर निगम ने पूजा खेडेकर की मां मनोरमा खेडेकर से जुड़ी एक इंजीनियरिंग फॉर्म थर्मो विस्टा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को लगभग ₹200000 का संपत्ति कर न चुकाने के कारण सील कर दिया है | मनोरमा फिलहाल एक आपराधिक मामले में पुणे पुलिस की हिरासत में है | पूजा ने कोटा के तहत सिविल सेवाओं में चयन के लिए पिंपरी चिंचवड टाउनशिप में स्थित यशवंत राव चौहान मेमोरियल अस्पताल में विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते वक्त आवासीय पते के रूप में इसी इंजीनियरिंग फर्म का पता बताया था | पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के आयुक्त शेखर सिंह ने बताया है कि फर्म पर 2022-23 और 2023 24 का संपत्ति कर बकाया है | 2023 से बकाया होने के चलते पहले नोटिस जारी किया गया था |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×