HaridwarUTTRAKHANDदेश
झारखंड के जामताड़ा के पांच साइबर अपराधी मनी लॉन्ड्रिंग में दोषी साबित
उत्तराखंड हरिद्वार रविवार 21 जुलाई 2024
रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने जामताड़ा के पांच निवासियों को एक संगठित साइबर अपराध सिंडिकेट चलाने के लिए धन शोधन विरोधी कानून के तहत दोषी ठहराया है | दोषी ठहराए गए लोगों में गणेश मंडल उसका बेटा प्रदीप कुमार मंडल , संतोष मंडल और उसका बेटा पिंटू मंडल और अंकुश कुमार मंडल हैं | अदालत की ओर से 23 जुलाई को सजा की घोषणा किए जाने की उम्मीद है | जांच एजेंसी ने में 2019 में पांचो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था |