HaridwarUTTRAKHANDदेश
माइक्रोसॉफ्ट संकट : सामान्य हुआ कामकाज कुछ उड़ानों पर असर
उत्तराखंड हरिद्वार रविवार 21 जुलाई 2024
माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड प्लेटफॉर्म एज्यूर में आई तकनीकी खामी के चलते पैट हुई व्यवस्था शनिवार को लगभग सामान्य हो गई | हालांकि कुछ घरेलू उड़ानों पर आंशिक असर रहा | चेन्नई कोयंबटूर कोलकाता कोच्चि पुणे में संचालित होने वाली एयरलाइंस का कामकाज कुछ प्रभावित रहा और 6 उड़ाने रद्द करनी पड़ी | हालांकि अंतरराष्ट्रीय उड़ाने सामान्य रही सिर्फ उनके आगमन प्रस्थान में कुछ देरी हुई | इस गड़बड़ी से हवाई यातायात ही सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था |