HaridwarUTTRAKHANDदेश

गणित ओलंपियाड में भारत को चार स्वर्ण पदक

उत्तराखंड हरिद्वार सोमवार 22 जुलाई 2024

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है , अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत में अंतरराष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड (IMO) 2024 में चौथा स्थान हासिल किया है | भारत के 6 छात्रों की टीम ने चार स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया है | इससे पहले सर्वश्रेष्ठ रैंक 1998 और 2001 में सातवीं थी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय छात्रों को बधाई दी है |

65 व अंतराष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड यूनाइटेड किंगडम मैं हुआ | भारतीय टीम का नेतृत्व  Krishnan Shivsubramariam ने किया और उप नेता  Risul Saini थे  | टीम में शामिल पुणे के आदित्य मंगुड़ी वेंकट गणेश , गुवाहाटी के आनंद भादुरी , नोएडा के कनव तलवार ., और मुंबई के रुशील माथुर ने स्वर्ण पदक जीता दिल्ली के अर्जुन गुप्ता ने रजत पदक जीता | पुणे के सिद्धार्थ चोपड़ा ने सम्मानजनक स्थान हासिल किया | 1989 में पहली बार प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद से स्वर्ण पदकों की संख्या वर्ग दोनों मामलों में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है | अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड को दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता माना जाता है | यह हाई स्कूल के छात्रों के लिए विश्व चैंपियनशिप है | यह प्रतिवर्ष अलग-अलग देश में होती है | पहले गणित ओलंपियाड 1959 में रोमानिया में हुआ था और इसमें 7 देशों ने हिस्सा लिया था |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×