HaridwarUTTRAKHANDदेश
स्वतंत्रता सेनानी मल्टी चौधरी का जन्म
उत्तराखंड हरिद्वार शुक्रवार 26 जुलाई 2024
आज ही के दिन 26 जुलाई 1904 को भारतीय स्वतंत्रता सेनानी तथा गांधीवादी मालती चौधरी का जन्म हुआ था | मालती चौधरी का पूरा नाम मालती देवी चौधरी था जिनका जन्म पूर्वी बंगाल में हुआ था | सन 1921 में 16 साल की उम्र में उन्हें शांति निकेतन भेजा गया जहां उन्हें विश्व भारती में भर्ती कराया गया | उन्होंने नभा कृष्णा चौधरी से विवाह किया जो बाद में उड़ीसा के मुख्यमंत्री बने | नमक सत्याग्रह के दौरान मालती चौधरी और उनके पति भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए और आंदोलन में भाग लिया | उन्होंने सत्याग्रह के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए लोगों के साथ संवाद किया |