HaridwarUTTRAKHANDदेश

उत्तराखंड के नरेंद्र सिंह नेगी को मिला लंदन में सम्मान

74 वर्षीय नेगी दा ने ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया ठंडो रे ठंडो गीत

उत्तराखंड हरिद्वार मंगलवार 30 जुलाई 2024

उत्तराखंड के लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को ब्रिटिश संसद के हाउस आफ लॉर्ड्स में ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड (GBA ) से सम्मानित किया गया | नेगी ने यहां अपना प्रसिद्ध गीत ‘ ठंडो रे ठंडो……’ गाकर उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की छाप छोड़ी |

इंडियन इंटरनेशनल स्टूडेंट एंड एल्यूमिनी फेडरेशन( IISAAF) यूके ने हाल ही में लंदन में सम्मान समारोह आयोजित किया था | उत्तराखंड ग्लोबल फॉर्म के शहर संस्थापक और GBA कार्यक्रम में सहयोगी संदीप बिष्ट ने इस संबंध में जानकारी दी | उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय समुदाय के अति विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया | अवार्ड के लिए लोगों का चयन जरी के माध्यम से किया गया था |

संदीप बिष्ट ने बताया नरेंद्र सिंह नेगी को 50 साल में लोकगीत – संगीत , संस्कृति को प्रोत्साहन और उनके योगदान के लिए भारतीय लोक गायन में विशिष्ट नेतृत्व के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया | उन्होंने कहा यह सम्मान सिर्फ नेगी का नहीं बल्कि सभी उत्तराखंड वासियों का है |  IISAAF के अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने कहा की नेगी जैसे लोक कलाकार जो पांच दशक से अपनी बोली संस्कृति और परंपरा को अपने गीतों के माध्यम से संरक्षित कर रहे हैं उनको सम्मानित कर हम खुद सम्मानित महसूस कर रहे हैं | उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में भारतीय मूल के ब्रिटिश संसद विभिन्न देशों के दूतावास के प्रतिनिधि शामिल हुए |

ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड प्राप्त करने के लिए नरेंद्र सिंह नेगी पहाड़ी टोपी और उत्तराखंड के पारंपरिक परिधान पहनकर ब्रिटिश संसद में पहुंचे | उन्होंने अपनी वेशभूषा और गीत से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया | इस अवसर पर नरेंद्र सिंह नेगी की पत्नी भी उनके साथ मौजूद थी |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×