HaridwarUTTRAKHANDदेश

मनु – सरबजीत ने जीता दूसरा पदक

एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बनी मनु भाकर

उत्तराखंड हरिद्वार बुधवार 31 जुलाई 2024

भारत की बेटी मनु भाकर में ओलंपिक में मंगलवार को शूटिंग में दूसरा पदक जीत कर इतिहास रच दिया | ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बनी है | सरबजीत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में उन्होंने जैसे ही ब्रोंज मेडल जीता तो देश में किसी की लहर दौड़ गई | मनोज सरबजीत ने दक्षिण कोरिया के Le Vonho और O Ye Jin को 16 – 10 से हराया | 28 जुलाई को मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रोंज मेडल जीता था | पहली बार भारत में टीम स्पर्धा में पदक जीता है |

मनु और सरबजीत ने क्वालीफिकेशन दौर में 580 स्कोर करके कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई थी | भारत की शुरुआत खराब रही जब शराब जोत का पहला शॉट 8 – 6 रहा लेकिन मनु ने 10 – 2 बनाया  | कोरिया जोड़ी ने कुल 20.5 स्कोर करके 2.0 की बढ़त बना ली थी | मिश्रित टीम वर्ग में पहले 16 अंक तक पहुंचने वाली टीम विजय रहती है | पहले सेट हारने के बाद मनु ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए सिर्फ तीन बार 10 से कम स्कोर किया | इसके बाद से कोरियन टीम के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया था |

अंबाला के Dheen गांव के किसान के बेटे सरबजीत 10 मी एयर पिस्टल व्यक्तिगत वर्ग में क्वालिफिकेशन में 577 के स्कोर के साथ नवे स्थान पर रहे थे | वह फाइनल में जगह नहीं बना सके थे | शीर्ष आठ खिलाड़ी फाइनल में पहुंचते हैं | वह विश्व चैंपियनशिप , विश्व कप और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हैं

मनु भाकर आजाद भारत और पिछले 124 साल में खेलों के महाकुंभ के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहले भारतीय हैं | इससे पहले ब्रिटिश मूल के भारतीय खिलाड़ी Narman Prichard ने सन 1900 ओलंपिक में 200 मी फर्राटा और 200 मी बाधा दौड़ में रजत पदक जीते थे और ऐसा आजादी से पहले किया था |

टोक्यो में खराब पिस्टल के कारण फाइनल में जगह बनाने से चुकाने वाली झज्जर की 22 वर्षीय मनु के पास पदक की हैट्रिक लगाने का मौका है | वह अब 2 अगस्त को 25 मीटर रैपिड में निशान लगाएंगे | उन्होंने 2023 विश्व चैंपियनशिप और 2022 एशियाड में इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था | मनु विश्व कप में 9 स्वर्ण पदक सहित कल 11 पदक जीत चुकी है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×