HaridwarUTTRAKHANDदेश

चीन ने पैंगोंग झील पर ब्रिज बनाया , सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

1960 से इस विवादित क्षेत्र पर चीन का कब्जा रहा है

4उत्तराखंड हरिद्वार बुधवार 31 जुलाई 2024

चीन ने पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारो को जोड़ने वाले पुल का निर्माण पूरा करके इसे चालू कर दिया है | नई सेटेलाइट तस्वीर आने से इसका खुलासा हुआ है | इस पुल के निर्माण से चीनी फौज की तैनाती में लगने वाले समय में काफी कमी आएगी |

लगभग 400 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण के बारे में पहले रिपोर्ट सन 2022 की शुरुआत में आई थी | वास्तविक नियंत्रण रेखा ( LAC) के लद्दाख सेक्टर में भारत और चीन के बीच जारी सैन्य गतिरोध के बीच यह जानकारी सामने आई है |

यह ब्रिज विवादित Aksai Chin क्षेत्र में LAC के पास स्थित है | इस क्षेत्र पर भारत का दावा है | चीन 1960 से इस क्षेत्र पर कब्जा कर रहा है | जब पुल के निर्माण की खबरें पहली बार सामने आए तो विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत ने अपने क्षेत्र पर इस तरह के अवैध कब्जे को कभी स्वीकार नहीं किया है | इसी महीने यह भी सामने आया था कि चीन की फौज पैंगोंग झील के आसपास के क्षेत्र में लंबे समय तक खुदाई कर रही है और उसने हथियारों और ईंधन को स्टोर करने के लिए भूमिगत बकरों का निर्माण किया है और वहां पर एक प्रमुख base पर बख्तर बंद वाहनों के लिए भी जगह बनाई है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×