अतिवृष्टि के बाद केदारनाथ में दोबारा शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा
दर्शन कर प्रफुल्लित हुए श्रद्धालु
उत्तराखंड हरिद्वार गुरुवार 8 अगस्त 2024 :
श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के चलते प्रभावित यात्रा दोबारा शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहे हैं | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर गुरुवार को मौसम साफ होने के बाद हेलीकॉप्टर सेवाओं से यात्रा एवं दर्शन शुरू हो गए हैं | वही केदारनाथ धाम में हेली रेस्क्यू का इंतजार कर रहे 33 यात्रियों को भी MI 17 एवं अन्य हेली सेवाओं के माध्यम से दोपहर तक रेस्क्यू कर लिया गया है |
सीईओ BKTC योगेंद्र सिंह ने बताया की जिलाधिकारी के निर्देशन में केदारनाथ धाम में रेस्क्यू एवं राहत कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं | गुरुवार सुबह मौसम साफ होते ही भारतीय वायु सेवा के MI 17 एवं अन्य हेली सेवाओं के माध्यम से धाम में रह रहे श्रद्धालुओं को सिरसी एवं चार धाम हेलीपैड पर उतर गय | हेली सेवाओं से पर्याप्त राशन एवं अन्य जरूरी सामान भी पहुंच गई है | उधर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर हेली सेवाओं से बाबा केदार के दर्शनों के लिए भी लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया है |