World

बर्लिन की दीवार का निर्माण कार्य शुरू हुआ था

उत्तराखंड हरिद्वार मंगलवार 13 अगस्त 2024

आज ही के दिन 13 अगस्त 1961 को बर्लिन की दीवार का निर्माण कार्य शुरू हुआ था | यह दीवार पश्चिमी बर्लिन को पूर्वी बर्लिन से विभाजित करती     थी | 1989 में जर्मनी के एकीकरण के बाद इस दीवार को गिरा दिया गया था |

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जब जर्मनी का विभाजन हो गया तो सैकड़ो कारीगर और व्यवसाय करने वाले पूर्वी बर्लिन को छोड़कर पश्चिम बर्लिन जाने लगे | बहुत से लोग राजनीतिक वजह से भी समाजवादी पूर्वी जर्मनी को छोड़कर पूंजीवादी पश्चिमी जर्मनी जाने लगे | इससे पूर्वी जर्मनी को आर्थिक और राजनीतिक रूप से बहुत हानि होने लगी | बर्लिन दीवार का उद्देश्य इसी प्रवासन को रोकना था |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×