HaridwarUTTRAKHANDदेश

स्वतंत्रता सेनानी हबीब उर रहमान लुधियानवी का निधन

उत्तराखंड हरिद्वार सोमवार 2 सितंबर 2024

आज ही के दिन 2 सितंबर 1956 को स्वतंत्रता सेनानी हबीब उर रहमान लुधियानवी का निधन हुआ था | हबीब उर रहमान लुधियानवी का जन्म पंजाब लुधियाना में हुआ था | असेंबली बम कांड के बाद हबीब उर रहमान ने भगत सिंह के परिवार के सदस्यों को एक महीने तक आश्रय प्रदान किया था | उनके पंडित नेहरू से बहुत अच्छे ताल्लुकात रहे और आजादी के बाद मुस्लिम दुनिया से भारत के अच्छे संबंध के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की | इसके लिए वह 1952 में सऊदी अरब भी गए |

सन 1929 में जब ब्रिटिश अधिकारियों ने लुधियाना के घास मंडी चौक पर हिंदू और मुसलमान के लिए अलग-अलग पानी के बर्तन का इस्तेमाल किया तो हबीब उर रहमान लुधियानवी ने हिंदू मुस्लिम और सिख कार्यकर्ताओं के सहयोग से इसे खत्म किया और एक पर्चा लगवाया ‘ सबका पानी एक है ‘ जिसके लिए उन्हें जेल भेजा गया था |

Report  : Amit Kulshrestha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×