नई दिल्ली : सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि वह हर किसी की पसंदीदा निशान बन गई है | हाई कोर्ट के आदेश के मध्य नजर उनकी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज आगे बढ़ जाने पर हिमाचल की मंडी से भाजपा सांसद ने कहा कि वह सोए हुए देश को जागने की कीमत चुका रही है |
कंगना निर्देशित लिखित इमरजेंसी को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के बाद मुंबई हाई कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली | कंगना ने एक पोस्ट में हाई कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त की | उन्होंने लिखा , वे नहीं जानते कि मैं किस बारे में बात कर रही हूं | उन्हें नहीं पता कि मैं इतनी चिंतित क्यों हूं , क्योंकि वह शांति चाहते हैं | वह किसी का पक्ष नहीं लेना चाहते | अभिनेत्री ने एक अलग पोस्ट में लिखा , इमरजेंसी का प्रमाण पत्र रोकने के लिए सेंसर बोर्ड की आलोचना की है |
Report : Amit Kulshrestha