हिंदी के साहित्यकार बलदेव प्रसाद मिश्र का जन्म
उत्तराखंड हरिद्वार बृहस्पतिवार 12 सितंबर 2024
आज ही के दिन 12 सितंबर 1898 को हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार बलदेव प्रसाद मिश्र का जन्म हुआ था | मिश्रा जी का जन्म वर्तमान छत्तीसगढ़ ( पूर्व मध्य प्रदेश ) के राजनांदगांव में हुआ था | उनके पिता पंडित नारायण प्रसाद मिश्र एवं माता श्रीमती जानकी देवी थी | उन्होंने 1914 में स्टेट स्कूल से मैट्रिक , 1918 में नागपुर से BA , 1920 में MA मनोविज्ञान , 1921 में एलएलबी तथा 1939 में शोध प्रबंध तुलसी दर्शन पर D. Lit. की उपाधि अर्जित की |
आरंभ में रायपुर में वकालत करने के उपरांत वे 1923 से 1940 तक रायगढ़ रियासत में क्रमशः नायब दीवान , दीवान व एक वर्ष न्यायाधीश के पद पर रहे | उनकी धर्मपत्नी रामप्यारी देवी सदैव उनके साथ कर्म क्षेत्र की अभिन्न सहयोगिनी रही |
डॉक्टर मिश्र भारत के ऐसे प्रथम शोधकर्ता रहे जिन्होंने अंग्रेजी शासन काल में अंग्रेजी के बदले हिंदी में अपना शोध प्रबंध प्रस्तुत कर D. Lit. की उपाधि प्राप्त की |
Report : Amit Kulshrestha