World
Swedish अमेरिकी अभिनेत्री का जन्म
उत्तराखंड हरिद्वार बुधवार 18 सितंबर 2024
आज ही के दिन 18 सितंबर 1905 को स्वीडिश अमेरिकी अभिनेत्री Greta Garbo का जन्म हुआ था | उन्होंने अपनी जिंदगी में मात्र 28 फिल्में की थी और उसने जगत में न केवल स्थान बनाया बल्कि अमर हो गई | उनके दीवानों की कमी न थी हालांकि वह पत्रकारों से बचती थी | 1941 में वह अपने करियर के सबसे उच्च स्तर पर थी | उस समय वह सबसे अधिक फीस ले रही थी | उसका जलवा ऐसा था कि वह निर्देशकों को अपने मन माफिक नचा सकती थी | स्क्रिप्ट , अभिनेताओं यहां तक की निर्देशकों के चुनाव में दखल रखती थी | इसी ऊंचाई पर अचानक उसने फिल्मों से सन्यास का निर्णय लिया |
Report : Amit Kulshrestha