रुद्रप्रयाग जिले में मंदाकिनी नदी पर belly ब्रिज बनाने को केंद्र की मंजूरी
उत्तराखंड हरिद्वार बृहस्पतिवार 19 सितंबर 2024
रुद्रप्रयाग जिले में स्थित कुंड में मंदाकिनी नदी पर belly ब्रिज बनेगा | इसका निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है |
कुंड में मंदाकिनी नदी पर बना ब्रिज महत्वपूर्ण है | यह कुंड से गौरीकुंड और चोपता आदि जगहों पर जाने के लिए रात्रि इस्तेमाल करते हैं | इस वर्ष 31 जुलाई को अतिवृष्टि में नदी के बहने से ब्रिज में कटाव हो गया था | इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर आवागमन रोक दिया गया था | बाद में 49 मीटर लंबे पुल के नीचे मरम्मत कर आवागमन शुरू कराया गया था | अब इसी पुल के समानांतर नया बेली ब्रिज बनाने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अनुमति प्रदान कर दी है | इसके अलावा यहां पर नए स्थाई पुल बनाने को लेकर भी NH ने कोशिश शुरू कर दी है |
Report : Amit Kulshrestha