भारत की सख्त प्रतिक्रिया अमेरिकी अदालत के समन पर
खालिस्तान समर्थक आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप पूरी तरह अनुचित व निराधार
नई दिल्ली शुक्रवार 20 सितंबर 2024
खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश मामले में अमेरिकी अदालत के समन पर विदेश मंत्रालय ने सख्त प्रतिक्रिया दी है | विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहां है , यह इल्जाम पूरी तरह अनुचित व निराधार हैं | पन्नू का इतिहास सबको पता है | अमेरिकी कोर्ट के शीर्ष भारतीय अधिकारियों से 21 दिन में जवाब मांगने पर मिस्त्री ने कहा , पन्नू अवैध संगठन का प्रतिनिधित्व करता है जो गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है | उच्च स्तरीय समिति इसकी जांच कर रही है | अमेरिकी व कनाडा नागरिक पन्नू भारत में घोषित आतंकी है | न्यूयॉर्क की कोर्ट ने भारत सरकार , राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल , पूर्व RAW प्रमुख सामंत गोयल , RAW अधिकारी विक्रम यादव , व भारतीय कारोबारी निखिल गुप्ता को तलब किया है |
Report : Amit Kulshrestha