अक्टूबर से देहरादून से अल्मोड़ा के बीच हेलीकॉप्टर सेवा
उत्तराखंड देहरादून शुक्रवार 27 सितंबर 2024
अल्मोड़ा के Tatic हेलीपैड से 3 अक्टूबर से देहरादून के लिए हेलीकाप्टर सेवाएं शुरू हो जाएंगे | डीएम अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडे ने हेलीपैड का निरीक्षण करने के बाद यह बात कही |
निरीक्षण के बाद डीएम ने कहा कि 3 अक्टूबर को Tatic हेलीपैड का शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित है | इसी दिन अल्मोड़ा – देहरादून के बीच हेली सेवा का भी शुभारंभ कर दिया जाएगा | हेलीकॉप्टर सेवा का शेड्यूल इसके बाद जारी किया जाएगा | उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए की UKADA के अधिकारियों के साथ संबंध स्थापित कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करें | लैंडिंग ग्राउंड में जो भी कमियां हैं उन्हें प्राथमिकता के साथ दूर करें | हेलीपैड के एप्रोच मार्ग को ठीक करें | भूस्खलन से आए मलबे को हटाकर मार्ग चाक चौबंद करें |
Report : Amit Kulshrestha