अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने की तैयारी
उत्तराखंड हरिद्वार रविवार 28 जुलाई 2024
अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर पालिका का लेवल बढ़कर नगर निगम बनाने की तैयारी है | दोनों जिलों से इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए थे | जिसे तैयार कर कुमाऊं कमिश्नर कार्यालय को भेज दिया गया है | यदि दोनों पालिकाओं का लेवल बढ़ा तो प्रदेश में नगर निगम की संख्या 11 हो जाएगी |
अब तक 9 नगर निगम अस्तित्व में है इनमें देहरादून हल्द्वानी हरिद्वार रुद्रपुर काशीपुर रुड़की ऋषिकेश कोटद्वार और श्रीनगर शामिल है | अब नगर पालिका अल्मोड़ा तथा नगर पालिका पिथौरागढ़ को निगम बनाने की कवायत शुरू हुई है | अफसर के मुताबिक दोनों पालिकाओं को निगम बनाने के लिए कुमाऊं कमिश्नर कार्यालय से प्रस्ताव मांगे गए थे |