HaridwarUTTRAKHANDदेश

भाजपा की राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी की पत्रकार वार्ता

राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान से कांग्रेस की मानसिकता आई सामने

उत्तराखंड हरिद्वार शुक्रवार 20 सितंबर 2024

कांग्रेस ने अनेकों बार संविधान को तोड़ने मरोड़ने का काम किया है | अब जिम्मेदार पद पर विपक्ष के नेता के तौर पर विराजमान राहुल गांधी अपने मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे हैं | वे विदेशों में जाकर देश की छवि बिगड़ने के साथ आरक्षण समाप्त करने की बात कर रहे हैं जबकि लोकसभा चुनाव के समय वे संविधान और आरक्षण के मुद्दे को लेकर उतरे थे |

आज शुक्रवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा की राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा | उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी मंडल कमीशन बनाकर कुछ नहीं किया | जब 1990 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी विपक्ष के नेता थे उन्होंने तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा मंडल कमीशन और आरक्षण को लागू करने का पुरजोर विरोध किया था | अब राहुल गांधी देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं | अमेरिका में दिए गए बयान से ओबीसी समाज के लिए उनकी मानसिकता सामने आ गई है | उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता की भूमिका विशेष होती है | उन्हें देश की सुरक्षा वित्त और विदेश मामलों के साथ समूचे देश के विकास के लिए अपना योगदान देना होता है लेकिन राहुल गांधी बिल्कुल गंभीर नहीं है |

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी और जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने केवल एक वर्ग विशेष के हित में काम किया है जबकि अब वह सत्ता से दूर हैं तो आरक्षण जैसी व्यवस्था को केवल चुनाव में हथियार के रूप में इस्तेमाल करने के बाद अब विरोध कर रहे हैं | उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं की असलियत जनता के सामने लाने का काम किया जाएगा |

प्रेस वार्ता के बाद चंद्राचार्य चौक पर ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी ने राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी के साथ कांग्रेस एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध जताया | इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश व जिला अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष रवि कश्यप , प्रमोद पाल , डॉक्टर प्रेम प्रकाश सतलेवाल , मुकेश पुरी , सर्वेश प्रजापति , लक्ष्मण कटारिया , ऋषभ सैनी , सचिन सैनी , दीपांकर सैनी आदि बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Report  : Amit Kulshrestha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×