भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने डॉक्टर , रिटायर्ड अफसर को दिलवाई भाजपा की सदस्यता
उत्तराखंड हरिद्वार बृहस्पतिवार 19 सितंबर 2024
भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत बुधवार को कई सेवा निवृत चिकित्सकों और अधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की | इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनका स्वागत किया | उन्होंने सभी राष्ट्रवादी लोगों का आह्वान किया कि वह पीएम मोदी के समर्थन में आगे आए |
पार्टी मुख्यालय में विशिष्ट जनसंपर्क के तहत प्रदेश अध्यक्ष ने सभी लोगों को मिस्ड कॉल से सदस्य बनाया और पार्टी का पटका धरण करवा कर स्वागत किया | उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के ऐसे विशेषज्ञों का हमारे साथ आना पार्टी के विचारधारा को अधिक बल देने का काम करेगा | हम सभी के लिए दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ना सौभाग्य की बात है | हम एकमात्र राजनीतिक दल है जहां हर 6 साल के बाद प्रत्येक सदस्य को दोबारा पार्टी से जोड़ने की प्रतिबद्धता जतानी पड़ती है | चाहे वह प्रधानमंत्री हो या राष्ट्रीय अध्यक्ष या अन्य कोई बड़े से बड़ा पदाधिकारी |
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी , ज्योति प्रसाद गैरोला , ऋषि राज डबराल प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल प्रदेश शहर मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे |
Report : Amit Kulshrestha