भारत में प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा पर अमेरिकी आपत्ति खारिज की
उत्तराखंड हरिद्वार शुक्रवार 26 जुलाई 2024
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की रूसी यात्रा पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी डोनाल्ड एल की टिप्पणी को खारिज करते हुए सख्त प्रतिक्रिया दी है |
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने किसी का नाम लिए बिना पत्रकारों से कहा हमें समझना होगा कि रूस से भारत के रिश्ते बेहद पुराने और आपसी हितों पर टिके हैं | बहु ध्रुवीय दुनिया में हर देश के पास चयन की आजादी है | यह जरूरी है कि सभी देश इस वास्तविकता को समझें |
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डोनाल्ड ल ने कहा था कि अमेरिका पीएम मोदी की रूस यात्रा से निराशा है और बिडेन प्रशासन अपनी चिताओं को लेकर नई दिल्ली के साथ वार्ता कर रहा है | इससे पहले भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सिटी ने मोदी के दौरे के तुरंत बाद कहा था मैं जानता हूं कि भारत अपने रणनीतिक आजादी को पसंद करता है पर विवाद के दौरान ऐसी कोई चीज नहीं होती |
अमेरिकी राजदूत के बयान पर जायसवाल ने कहा भारत अपने रणनीतिक आजादी को बहुत महत्व देता है | दो देशों में सामग्र वैश्विक रणनीतिक साझेदारी उन्हें एक दूसरे की सोच का आदर करते हुए किन्हीं खास मुद्दों पर सहमत या आज सहमत होने की जगह देती है |