HaridwarUTTRAKHANDदेश

भारत ने पाकिस्तान को सिंधु संधि की समीक्षा के लिए नोटिस दिया

परिस्थितियों में मौलिक व अप्रत्याशित परिवर्तनों के कारण समीक्षा जरूरी

नई दिल्ली बृहस्पतिवार 19 सितंबर 2024

भारत में 6 दशक पुरानी सिंधु जल संधि की समीक्षा को बेहद जरूरी बताते हुए पाकिस्तान को तीन मांगों के साथ नोटिस भेजा है | किशन गंगा और रात ले जल विद्युत परियोजनाओं के संबंध में लंबे समय से चल रहे विवाद के मध्य नजर नोटिस जारी किया गया है | भारत में सख्त लहजे में तर्क दिया है की परिस्थितियों में मौलिक और अप्रत्याशित परिवर्तनों के कारण समझौते की समीक्षा आवश्यक है |

सिंधु जल संधि के अनुच्छेद 12 (3) के तहत 30 अगस्त को पाकिस्तान को नोटिस जारी किया गया है | भारत ने नोटिस में तीन चिंताएं प्रमुख तौर पर जाहिर की हैं जिसमें जनसंख्या में परिवर्तन , पर्यावरण मुद्दे वी भारत के उत्सर्जन लक्षण को पूरा करने के लिए स्वच्छ ऊर्जा के विकास में तेजी लाने की जरूरत पर जोर दिया है | सीमा पार से लगातार जारी आतंकवाद के प्रभाव को भी समीक्षा का एक कारण बताया है | भारत ने पाकिस्तान से संधि की समीक्षा के लिए दोनों देशों के बीच आधिकारिक वार्ता शुरू करने का आह्वान किया है |

भारत और पाकिस्तान ने 9 वर्षों के विचार विमर्श के बाद 19 सितंबर 1960 को सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए थे | इसके तहत सिंधु , झेलम व चिनाब नदियों का पानी पाकिस्तान को आवंटित किया गया था , जबकि भारत को Ravi , व्यास और सतलुज नदियों के जल पर हक मिला था | भारत को नदियों पर जल विद्युत परियोजनाएं लगाने का अधिकार है पर पाकिस्तान नदियों के बहने को प्रभावित कर  भारतीय परियोजना में अड़ंगा लगता रहा है | संधि में विश्व बैंक भी हस्ताक्षर करता था जो नदियों के जल के उपयोग पर दोनों देशों में सहयोग व सूचना के आदान-प्रदान का तंत्र स्थापित करता है |

Report  : Amit Kulshrestha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×