भौतिक ओलंपियाड में भारतीय छात्रों ने जीते पदक
दो स्वर्ण समेत कुल पांच पदक जीते
उत्तराखंड हरिद्वार मंगलवार 30 जुलाई 2024
भारतीय छात्रों ने गणित के बाद भौतिकी के ओलिंपियाड में भी शानदार प्रदर्शन कर कुल पांच पदक जीते | ईरान के Isfahan मैं आयोजित 54 वे अंतरराष्ट्रीय भौतिक ओलंपियाड मैं शामिल सभी पांच भारतीय प्रतिभागियों ने पदक जीते |
मध्य प्रदेश इंदौर के वेद लाहोटी , छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रिदम केडिया ने स्वर्ण पदक जीते | राजस्थान कोटा के जयवीर सिंह , महाराष्ट्र नागपुर के आकाश राज सहाय , उत्तर प्रदेश नोएडा की Bhavya Tiwari ने रजत पदक जीता | 21 से 29 जुलाई तक चली इस प्रतियोगिता में 43 देश के कुल 193 छात्रों ने भाग लिया था | पदक तालिका में चीन शीर्ष स्थान पर रहा जबकि भारत ने वियतनाम के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया | रूस और रोमानिया ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया | भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व चंडीगढ़ DAV कॉलेज के प्रोफ़ेसर दीपक गर्ग और डॉक्टर शिरीष पठारे ने किया | प्रोफेसर AC Biyani व प्रोफेसर विवेक भिड़े वैज्ञानिक पर्यवेक्षक थे | 2023 के ओलिंपियाड में भारत ने ताइवान व रोमानिया के साथ संयुक्त रूप से पांचवा स्थान हासिल किया था |