एनआईए ने बिहार के कैमूर और रोहतास में छापे मारकर गोला बारूद बरामद किया
Total 7 जगह छापे मारे
उत्तराखंड हरिद्वार रविवार 1 सितंबर 2024
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) ने बिहार के दो जिलों कैमूर और रोहतास के 7 स्थान पर छापा मारा | कार्रवाई में गोला बारूद , आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण तथा दस्तावेज जप्त किए गए हैं |
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह कार्रवाई प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( माओवादी ) के खिलाफ जारी अभियान के तहत की गई | NIA के मुताबिक प्रतिबंधित संगठन के दो प्रमुख नेताओं विजय कुमार आर्य और उमेश चौधरी की गिरफ्तारी से जुड़े मामले में शुक्रवार को कैमूर जिले के पांच और रोहतास जिले के दो स्थानों पर छापा मारा गया था | दोनों को अप्रैल 2022 में रोहतास से गिरफ्तार किया गया था |
Report : Amit Kulshrestha