World

हिंसा ग्रस्त बांग्लादेश से 400 भारतीय वापस लौटे

बेटे ने कहा , शेख हसीना अभी कुछ दिन भारत में रहेगी

उत्तराखंड हरिद्वार बृहस्पतिवार 8 अगस्त 2024

हिंसाग्रस्त बांग्लादेश से बुधवार को 400 लोगों को भारत लाया गया | विमानन कंपनी एयर इंडिया और इंडिगो ढाका के लिए विशेष उड़ने संचालित की | एक अधिकारी ने बताया की एयर इंडिया के विमान से सुबह 6 बच्चों समेत 205 लोग जबकि इंडिगो के विमान से करीब 200 लोग भारत आए | ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग में गैर जरूरी सेवाओं में कार्यरत कर्मी और उनके परिवार के सदस्य भी वापस आ गए हैं |

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया की A 321 विमान से संचालित चार्टर्ड उड़ान मंगलवार रात ढाका से रवाना हुई थी | इसके जरिए 6 बच्चों और 199 वयस्कों सहित 205 लोगों को बुधवार सुबह भारत लाया गया | एक अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया ने ढाका में हवाई अड्डे पर बुनियादी ढांचा संबंधित चुनौतियां के बावजूद बेहद कम समय में विशेष उड़ान का संचालन किया | वही इंडिगो ने एक बयान में कहा ढाका हवाई अड्डे के अस्थाई रूप से बंद होने के बावजूद इंडिगो ने ढाका से कोलकाता के लिए विशेष उड़ान 6E 8503 संचालित की जिसमें करीब 200 लोग थे |

एयरलाइन ने यह भी कहा कि भारत और ढाका के बीच उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू होगा | कंपनी ने सभी प्रभावित लोगों से संपर्क किया है साथ ही उन्हें वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की पेशकश की है | इंडिगो ढाका के लिए दिल्ली मुंबई और चेन्नई से एक दैनिक उड़ान जबकि कोलकाता से दो दैनिक उड़ान संचालित करती है | एयर इंडिया दिल्ली से ढाका के बीच अपनी दो दैनिक उड़ानों का संचालन बुधवार से बहाल करेगी | विस्तारा एयरलाइंस भी जल्द ढाका के लिए उड़ानों का संचालन करेगी |

बांग्लादेश कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अभी कुछ दिन भारत में ही रहेगी | यह बात उनके बेटे Sajeev Wajaid Joy ने कही है | सोमवार को ढाका में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना अपनी बहन शेख रिहाना के साथ वायु सेवा के मालवाही विमान से दिल्ली के नजदीक Hindon एयर बेस पहुंची थी | भारत सरकार ने वहां उन्हें सेफ हाउस रखा है | एक जर्मन अखबार से साक्षात्कार में Sajeev ने बताया कि उनकी मां हसीना को कहां रहना है यह उन्होंने अभी तक निश्चित नहीं किया है लेकिन अभी वह भारत में है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×