HaridwarUTTRAKHANDदेश
कैमरून में फंसे झारखंड के 27 मजदूर सकुशल लौटे
उत्तराखंड हरिद्वार बृहस्पतिवार 25 जुलाई 2024
अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे झारखंड के 27 श्रमिक सकुशल स्वदेश लौट आए हैं | बुधवार सुबह सभी गिरिडीह के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पहुंचे |
हाल ही में इन मजदूरों ने एक वीडियो संदेश में मदद की गुहार लगाते हुए कहा था की 4 महीने से वेतन नहीं मिलने से वह भोजन पानी की भी व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं | इसके बाद सरकार ने वापसी में उनकी मदद की | एक मजदूर ने बताया कि एक एजेंसी उन्हें 29 मार्च को कैमरून लेकर गई थी | एक ठेकेदार के अंतर्गत उन्होंने 4 महीने काम किया परंतु बदले में एक पैसा नहीं मिला |