HaridwarUTTRAKHANDदेश

कांग्रेस पार्टी से विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया हरियाणा से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

3 महीने पहले रेलवे को नोटिस नहीं देने से अभी राजनीति में आना मुश्किल

उत्तराखंड हरिद्वार रविवार 8 सितंबर 2024

पहलवान विनेश फोगाट के हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने पर सबसे खड़ा हो गया है  | रेलवे ने विष और पहलवान बजरंग पुनिया का इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है | फोगाट को चुनाव लड़ने के लिए रेलवे की तरफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र ( NOC ) लेना जरूरी होगा |

रेलवे नियमों के अनुसार , नौकरी छोड़ने के लिए 3 महीने पहले नोटिस देना अनिवार्य होता है | रेलवे ने नामांकन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 12 सितंबर तक NOC नहीं दिया तो विनेश फोगाट चुनाव नहीं लड़ पाएंगे | विनेश को कांग्रेस ने जुलाना विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है | बजरंग पूनिया को राष्ट्रीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है | विनेश और पूनिया रेलवे में खेल विभाग के अधिकारी पद पर हैं | अब इन दोनों के सामने सबसे बड़ी चुनौती रेलवे में उनका इस्तीफा स्वीकार किए जाने की है | नोटिस मिलने के बाद भी रेलवे इस्तीफा पर दोबारा विचार करने का समय देता है ताकि इस्तीफा वापस लिया जा सके | साथ ही ठोस कारण भी बताना होता है | ऐसे में तत्काल इस्तीफा स्वीकार नहीं हो सकता है |

रेलवे बोर्ड के सूत्रों का कहना है की विनेश और बजरंग को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया था | इसके बाद 6 सितंबर को दोनों पहलवानों ने रेलवे में अपने पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी |

रेलवे अधिकारियों का कहना है की प्रथम दृष्टि या पता चलता है कि दोनों पहलवानों ने इस्तीफा का कारण व्यक्तिगत बताया है जबकि उनकी राजनीतिक गतिविधियां सामने आई हैं | शनिवार व रविवार की छुट्टी होने की वजह से दोनों पहलवानों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा | इसके अलावा रेलवे अनापत्ति प्रमाण पत्र भी देने का इच्छुक नहीं है |

चुनाव आयोग भी नामांकन के लिए एनओसी की मांग करेगा | इस्तीफा स्वीकार होने तक विनेश फोगाट का चुनाव मैदान में उतरना मुश्किल होगा |

Report  : Amit Kulshrestha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×