केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव घोषणा पत्र जारी किया
हर परिवार की एक महिला को 18000 सालाना और युवाओं के लिए 5 लाख नौकरी की घोषणा
उत्तराखंड हरिद्वार शनिवार 7 सितंबर 2024 :
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा की संविधान का अनुच्छेद 370 अतीत बन चुका है और अब कभी नहीं लौटेगा | जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को भाजपा का संकल्प पत्र ( घोषणा पत्र ) जारी करते हुए शाह ने कहा , अनुच्छेद 370 ने युवाओं के हाथ में हथियार व पत्थर दिए थे | इनमें अलगाव की भावना थी जो युवाओं को आतंकवाद की ओर ले जाती थी |
शाह ने कहा , जम्मू कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा था और रहेगा | सरकार आतंकवाद और अलगाव वाद से लड़ाई पर ध्यान केंद्रित करेगी | 2014 तक जम्मू कश्मीर हमेशा अलगाबाद और आतंक के साए में रहा | राज्य और बाहर के तत्वों में इसे स्थिर बना रखा था | पहले की सभी सरकार इससे तुष्टिकरण की नीति से चलती रही | मैंने चुनाव के लिए नेशनल कांफ्रेंस का एजेंडा देखा है , जिसमें अनुच्छेद 370 पर मौन समर्थन है , पर मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम ऐसा कभी होने नहीं देंगे |
भाजपा ने घोषणा पत्र में अनुच्छेद 370 की समाप्ति को मोदी सरकार की कई बड़ी उपलब्धियां में से एक बताया है | शाह ने कहा भाजपा के घोषणा पत्र में 25 वादे हैं | इनमें अलगाबाद का खात्मा प्राथमिकता है | यहां की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मां सम्मान योजना शुरू कर हर परिवार की एक महिला को सालाना 18000 रुपए दिए जाएंगे | युवाओं के लिए 5 लाख नौकरियां दी जाएंगे | महिला स्वयं सहायता समूह को बैंक लोन के ब्याज में भी राज्य सरकार मदद करेगी | गृहमंत्री अमित शाह ने कहा , जब भी जम्मू कश्मीर का इतिहास लिखा जाएगा , 2014 के बाद के 10 वर्षों का जिक्र सुनहरे दौर के रूप में किया जाएगा |
गृहमंत्री अमित शाह ने नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की ओर से जम्मू कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर कहा कि यह मांग लोगों को बनाने के लिए की जा रही है | मैं इस मांग को पहले ही स्वीकार कर चुका हूं | समय आने पर राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा |
Report : Amit Kulshrestha