HaridwarUTTRAKHANDदेश
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी महासचिव सीताराम यचूरी का निधन
पार्टी मुख्यालय में श्रद्धांजलि के बाद दिल्ली एम्स को दान किया जाएगा पार्थिव शरीर
नई दिल्ली शुक्रवार 13 सितंबर 2024
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम यचूरी का बृहस्पतिवार को एम्स में निधन हो गया | वह कई दिनों से बीमार थे |
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर शनिवार सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक पार्टी मुख्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रखा जाएगा | इसके बाद पार्थिव देह को एम्स को दान कर दिया जाएगा | उन्हें 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था |
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह , नितिन गडकरी , कांग्रेस नेता राहुल गांधी समय देश के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है |
Report : Amit Kulshrestha