मौसम में सुधार होते ही केदारनाथ में यात्रियों की संख्या में इजाफा
उत्तराखंड हरिद्वार मंगलवार 17 सितंबर 2024
मौसम में सुधार होते ही केदारनाथ जाने वाला यात्रियों और धाम में दर्शनार्थियों की संख्या में इजाफा होने लगा है | सोमवार को धाम में 4823 श्रद्धालुओं में दर्शन किए जो सितंबर माह में अभी तक एक दिन में दर्शन करने वालों की सबसे अधिक संख्या है | सोनप्रयाग से धाम के लिए 8227 यात्री रवाना हुए | केदारनाथ से दर्शन कर 4705 देर शाम तक सोनप्रयाग लौटे | पिछले तीन दिन से मौसम में सुधार है तो केदारनाथ में भी रौनक लौट आई है | पूरा क्षेत्र दिनभर बाबा के जयकारों से गूंज रहा है | जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बीते 31 जुलाई को आए तूफान के बाद यात्रा प्रभावित हो गई थी और बहुत कम यात्री आने लगे थे |
Report : Amit Kulshrestha