महाराष्ट्र के पुणे में NCP अजीत पवार ग्रुप द्वारा किराए पर लिया गया हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
दो पायलट समेत तीन की मौत
महाराष्ट्र पुणे बृहस्पतिवार 3 अक्टूबर 2024
महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह 7:40 बजे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( NCP अजीत पवार ) द्वारा किराए पर लिया गया हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया , जिसमें दो पायलट और एक इंजीनियर की मौत हो गई | उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर में आग लग गई और वह क्रैश हो गया | NCP एनसीपी ने यह हेलीकॉप्टर किराए पर ले रखा था | पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे इसी से मुंबई से रायगढ़ जाने वाले थे |
पुलिस ने बताया कि दिल्ली स्थित निजी कंपनी हेरिटेज एविएशन के हेलीकॉप्टर ने यहां ऑक्सफोर्ड काउंटी गोल्फ कोर्स हेलीपैड से मुंबई के जुहू के लिए उड़ान भरी थी तभी यह हादसा हो गया | पुलिस के अनुसार कोहरे के कारण हादसा हुआ है | हादसे की सही वजह जांच के बाद ही पता चलेगी |
Report : Amit Kulshrestha