HaridwarUTTRAKHANDदेश
महाराष्ट्र सरकार ने पुणे एयरपोर्ट का नाम बदला
महाराष्ट्र मुंबई मंगलवार 24 सितंबर 2024
महाराष्ट्र सरकार ने पुणे एयरपोर्ट का नाम जगतगुरू संत तुकाराम महाराज पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है | एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया | अब इस प्रस्ताव को केंद्र को भेजा जाएगा | यह प्रस्ताव केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री Murlidhar Mohol ने भेजा था | Mohol पुणे से ही हैं | उन्होंने भाजपा , शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सरकार को इस निर्णय के लिए धन्यवाद दिया |
Report : Amit Kulshrestha