HaridwarUTTRAKHANDदेश

मोदी सरकार के 100 दिन पूरे , एक देश एक चुनाव कानून होगा लागू

इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 3 लाख करोड़ की परियोजनाएं मंजूर

उत्तराखंड हरिद्वार सोमवार 16 सितंबर 2024

मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केंद्र सरकार ने दावा किया है कि पंचायत से लेकर लोकसभा तक एक साथ चुनाव कराने के मामले में वह अपने रुख पर कायम है | इससे जुड़ा कानून हर हाल में इसी कार्यकाल में लागू किया जाएगा |

एक सरकारी सूत्रों ने कहा कि रामनाथ कोविंद समिति की रिपोर्ट के बाद एक देश एक चुनाव की ओर आगे बढ़ाने के लिए लगातार मंथन हो रहा है | यह नीतिगत मामला होने के साथ देश हित में जरूरी है  | समिति के समक्ष जिन 47 दलों ने विचार रखे हैं उनमें से 32 ने इसका समर्थन किया है | ऐसे में एक साथ चुनाव कराने का कानून मोदी सरकार के इसी कार्यकाल में लागू होगा | सूत्र ने कहा कि जनगणना करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी | इस संबंध में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है  | यह पूछे जाने पर की क्या जाति जनगणना की मांग के मध्य नजर इसमें जाति का कलम जोड़ा जाएगा | इस पर सूत्र ने बताया कि फिलहाल इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है |

पीएम मोदी की मुख्य न्यायाधीश D Y Chandrachud के घर पर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की आलोचना को सरकारी सूत्र ने खारिज कर दिया | उन्होंने पूछा क्या न्यायपालिका इतनी कमजोर है कि एक बैठक में न्यायाधीश प्रभावित हो जाएंगे | गुप्त तरीके से मिलने से बेहतर है कि सार्वजनिक तौर पर मुलाकात की जाए |

सरकार waqf कानून में बदलाव के लिए पेश किए गए बिल से पीछे नहीं हटेगी | सूत्र ने कहा सरकार न संविधान की भावना से समझौता करेगी ना तुष्टिकरण की नीति को स्वीकार करेगी | इसे जल्द कानूनी जामा पहनाया जाएगा |

सूत्र ने बताया कि 20000 करोड़ सम्मान निधि के तहत किसानों को दिए जाएंगे | 7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा | किसानों को 2 लाख करोड रुपए का लाभ खरीफ फसलों की msp बढ़ने से होगा | 70 या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा |

Report  : Amit Kulshrestha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×