मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी
उत्तराखंड हरिद्वार शुक्रवार 12 जुलाई 2024
आज भारत की सबसे महंगी शादियों में से एक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मरचेंट के साथ मुंबई में होने जा रही है | इस शादी की चर्चा देश विदेश में है | यहां यह तथ्य जानने योग्य है कि भारत की सबसे महंगी शादी करने वाले मुकेश अंबानी का जन्म एक महा गरीब देश यमन में हुआ था जिसकी 99% आबादी मुस्लिम है | मुकेश अंबानी का जन्म यमन के Adan शहर में हुआ था जहां उनके पिता धीरूभाई अंबानी उस समय कम कर रहे थे |
यह शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रही है | मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 100 से ज्यादा निजी जेट विमान को किराए पर लिया गया है मेहमानों को लाने ले जाने के लिए | शादी में आने वाले मेहमानों को उपहार में सोने और हीरे के गने महंगे परफ्यूम और अन्य कीमती सामान दिए जा रहे हैं |