HaridwarUTTRAKHANDदेश

म्यांमार में उत्तराखंड की कई युवती को बंधक बनाया

उत्तराखंड हरिद्वार बृहस्पतिवार 1 अगस्त 2024

म्यांमार में उत्तराखंड की कई युवती को बंधक बनाने की सूचना मिली है | राज्य सरकार इस संबंध में विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है |

बताया जा रहा है की थाईलैंड में नौकरी की तलाश के लिए उत्तराखंड की कई लड़कियों को किडनैप कर लिया गया था | इन्हें अच्छी नौकरी का सपना दिखाकर म्यांमार ले जाया गया | इनकी संख्या 9 से अधिक बताई जा रही है | इन लड़कियों को कॉल सेंटर में काम करने के लिए जबरदस्ती की जा रही है और परिजनों से भी संपर्क नहीं करने दिया जा रहा है | सोशल मीडिया पर इस तरह की जानकारी मिलने पर उत्तराखंड का गृह विभाग भी अलर्ट हो गया है | उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगौली ने बताया यह लड़कियां कहां की हैं इस बारे में सभी जिला अधिकारियों से विवरण मांगा गया है | उन्होंने बताया कि संबंधित लड़कियों की जानकारी के लिए विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया जा रहा है अभी यह जानकारी नहीं मिली है की इन लड़कियों में से कितनी उत्तराखंड की हैं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×