World
ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री का जन्म
उत्तराखंड हरिद्वार रविवार 29 सितंबर 2024
आज ही के दिन 29 सितंबर 1961 को ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री Julia Gillard का जन्म हुआ था | उन्होंने कानून की पढ़ाई की थी और यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए ही वह राजनीति के करीब आई | इसके बाद उन्होंने राजनीतिक सलाहकार का काम शुरू किया | Gillard को ऑस्ट्रेलिया में बड़े सम्मान के साथ देखा जाता है | उन्हें लेबर पार्टी ने 2007 में उप प्रधानमंत्री बना दिया था | इससे पहले वह शिक्षा और रोजगार जैसे अहम मंत्रालय में काम करके दिखा चुकी थी | वह 2010 से 2013 तक ऑस्ट्रेलिया की 27वीं प्रधानमंत्री रही थी |
Report : Amit Kulshrestha