HaridwarUTTRAKHANDदेश

पृथ्वी आज अपनी सबसे धीमी गति से दौड़ लगाएगी

उत्तराखंड हरिद्वार शनिवार 6 जुलाई 2024

सूर्य का चक्कर लगाने में पृथ्वी आज अपनी सबसे धीमी गति से दौड़ लगाएगी | आज 6 जुलाई को अपने अंडाकार कक्षा में सूर्य का चक्कर लगाते हुए पृथ्वी सूर्य से अपनी सर्वाधिक दूरी पर पहुंच जाएगी | Effilien     ( apsor) कि यह घटना वर्ष में एक बार तब होती है जब पृथ्वी सूर्य से सर्वाधिक दूरी पर होती है | इस दौरान पृथ्वी सूर्य से 152 मिलियन किलोमीटर दूर होती है |

इसके विपरीत Perihilion ( upsor) स्थिति में पृथ्वी सूर्य के सबसे निकट होती है जब पृथ्वी सूर्य से 147 मिलियन किलोमीटर दूर होती है | आमतौर पर 3 जनवरी के आसपास पृथ्वी सूर्य के सबसे निकट और जुलाई प्रथम सप्ताह में सबसे दूर होती है | इस अवधि में पृथ्वी की सूर्य से दूरी में लगभग 50 लाख किलोमीटर का अंतर आ जाता है |

इस दौरान उसकी गति भी परिवर्तित होती रहती है | Perihilion की स्थिति में जब पृथ्वी सूर्य से सर्वाधिक निकट होती है तब सूर्य का चक्कर लगाने की उसकी गति बढ़कर 30.28 किलोमीटर प्रति सेकंड हो जाती है जबकि आज जैसे ही सर्वाधिक दूरी पर इसकी गति घटकर 29.3 किलोमीटर प्रति सेकंड रह जाती है |

किसी ग्रह की कक्षा गति इस बात पर निर्भर करती है कि वह सूर्य से कितनी दूर है | कोई ग्रह सूर्य के जितना करीब होता है , सूर्य का गुरुत्वाकर्षण उस पर उतना ही ज्यादा प्रभावि होता है और ग्रह उतनी ही तेज गति से अपनी कक्षा में आगे बढ़ता है | यह सूर्य से जितना दूर होता है सूर्य का गुरुत्वाकर्षण उतना ही कमजोर हो जाता है और यह अपनी कक्षा में उतनी ही धीमी गति से आगे बढ़ता है | पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर घूमने से मौसम के परिवर्तन होते हैं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×