पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने दिलाई शुभ शुरुआत
क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर पदक दिलाने की उम्मीद
उत्तराखंड हरिद्वार शुक्रवार 26 जुलाई 2024
भारतीय महिला और पुरुष तीरंदाजों ने बृहस्पतिवार को पेरिस ओलंपिक में शुभ शुरुआत करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है | Ankita bhakat , Bhajan Kaur , Deepika Kumari ने 1983 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे | दक्षिण कोरिया 2046 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा | चीन और मेक्सिको दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं |
महिला व्यक्तिगत खेल में Ankita ने भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ 11 स्थान हासिल किया | भजन कौर (559 अंक) 22 में स्थान पर और दीपिका कुमारी(658) 23 वस्थान पर रही | भारतीय पुरुष टीम B Dheeraj (681) Tarandeep Rai (674) और Praveen Jadhav (658) ने 2013 अंक बनाए और टीम तीसरे स्थान पर रही |
भारतीय दल सफलता का नया इतिहास लिख सकता है | टोक्यो ओलंपिक में भारत ने सर्वाधिक 7 पदक जीते थे | इस बार दोहरे अंकों में पदक जीतने का लक्ष्य होगा | भाला फेंक , निशानेबाजी , बैडमिंटन , मुक्केबाजी और कुश्ती से तो पदक की उम्मीद है ही नए खेलों में भी खाता खुल सकता है | कई स्पर्धा में दो पदक की भी उम्मीद है |
फैशन के शहर पेरिस में शुक्रवार से 33 में ओलंपिक का औपचारिक उद्घाटन होगा | खेल 11 अगस्त तक चलेंगे | पेरिस 100 साल बाद फिर से खेल महाकुंभ की मेजबानी कर रहा है | पहली बार उद्घाटन समारोह स्टेडियम में नहीं होगा | एथलीट दर्शकों के सामने सीन नदी में 90 से अधिक नाव में 6 किलोमीटर तक परेड करेंगे | इस ओलंपिक में 10500 खिलाड़ी जिसमें आधी महिलाएं होंगी भाग ले रहे हैं |
पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में दो ओलंपिक पदक जीत चुके भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु इस बार महिला ध्वजवाहक की जिम्मेदारी निभाएंगी वहीं भारतीय पुरुष दल के ध्वजवाहक टेबल टेनिस खिलाड़ी Anchat Sharat Kamal निभाएंगे |