पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में मनु ने कांस्य पदक जीत कर भारत का खाता खोला
लगातार तीसरे ओलंपिक में बेटी ने किया श्री गणेश
उत्तराखंड हरिद्वार सोमवार 29 जुलाई 2024
भारत की मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल का कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया | हरियाणा के झज्जर की 22 वर्षीय मनु शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाली देश की पहली बेटी बन गई है | उन्होंने रविवार को फाइनल में 221.7 का स्कोर किया | मनु ने शूटिंग में 12 साल बाद पदक जीता | शूटिंग में इससे पहले 2012 के लंदन ओलंपिक में विजय कुमार ने रजत और गगन नारंग ने कांस्य पदक जीता था | मनु के इस पदक के साथ ओलंपिक के दूसरे ही दिन देश का खाता भी खुल गया |
मनु सिर्फ 0.1 अंक से स्वर्ण और रजत पदक की होड़ में आने से चूक गई | वह शुरू से दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी रही | स्वर्ण रजत और कहां से पदक की लड़ाई में एक समय में दूसरे स्थान पर थी लेकिन कोरिया की खिलाड़ी Kim Yeji के 10.5 के मुकाबले वह 10.3 का निशान लगा पाए इससे उन्हें ब्रोंज मेडल मिला | यह लगातार तीसरा ओलंपिक है जब देश को पहला पदक बेटी ने दिलाया है | इससे पहले रियो में साक्षी मलिक ने और टोक्यो में मीराबाई चानू ने देश के लिए पहला पदक जीता था |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर को फोन पर बधाई दी | प्रधानमंत्री ने कहा आपकी कामयाबी से मैं और देश दोनों खूब आनंद में हैं | टोक्यो में पिस्टल ने दगा दे दिया था लेकिन आपने सारी कमियों को पूरा करते हुए देश को प्रफुल्लित कर दिया है |