HaridwarUTTRAKHANDदेश

राम कपूर का जन्म हुआ था

5पंजाब जालंधर रविवार 1 सितंबर 2024

आज ही के दिन 1 सितंबर 1973 को भारतीय अभिनेता राम कपूर का जन्म हुआ था | राम कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेता और टीवी कलाकार हैं | राम कपूर का जन्म 1 सितंबर 1973 को जालंधर पंजाब में हुआ था | उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई करने के बाद शेरवुड कॉलेज मुंबई से अपनी हायर एजुकेशन पुरी की थी | राम कपूर को अपने स्कूली दिनों से ही फिल्मी कीड़ा लग गया था |

राम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1997 में टीवी शो न्याय से की थी | इसके बाद वह तीन और शो में नजर आए हिना , संघर्ष और कविता | कपूर को छोटे पर्दे पर पहचान दी बालाजी टेली फिल्म के शो घर एक मंदिर से | इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे के कई हिट शोज में काम किया |

Report  : Amit Kulshrestha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×