HaridwarUTTRAKHANDदेश

सेवा संस्थान की ओर से आयोजित युवा धर्म संसद का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड हरिद्वार शनिवार 14 सितंबर 2024

पतंजलि योगपीठ में युवा धर्म संसद के आयोजन का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , राम जन्मभूमि न्यास समिति के महामंत्री चंपत राय और योग गुरु स्वामी रामदेव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि देश का युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन धर्म को विश्व में पहचान मिल रही है | कई राष्ट्रों के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन संस्कृति से प्रभावित होकर उसे अपना रहे हैं | सनातन संस्कृति की योग विद्या को पूरी दुनिया अपना रही है | प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को हमें मिलकर मिलकर कामयाब करना है | आने वाले 25 साल की जिम्मेदारी हमारी युवा शक्ति पर है | युवा शक्ति को संगठित होकर राष्ट्र भाव को समर्पित होना होगा | आज राष्ट्र को युवा शक्ति की जरूरत है | युवा देश की तरक्की और उन्नति के लिए सही दिशा में काम करें तो वह दिन दूर नहीं जब भारत फिर से विश्व गुरु बन जाएगा | उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इंजन को चालू करने के लिए ईंधन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए युवा शक्ति की ताकत उनकी इनोवेटिव सोच और प्रतिभा की जरूरत पड़ती है | मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया है |

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सनातन संस्कृति का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया था | संपत राय ने सहिष्णुता को लेकर धर्म सम्मेलन में की गई व्याख्या की भी जानकारी दी | उन्होंने कहा कि सभी को स्वामी विवेकानंद की शक्ति प्राप्त है बस उसे पहचानने की जरूरत है | उन्होंने युवाओं से आबंध किया कि वह राष्ट्रीय के लिए सदैव अग्रणी भूमिका में बने रहें |

इस अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि जब तक राम और कृष्ण के वंश के लोग जिंदा हैं तब तक विधर्मी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सकते | कहां की गीता में कितने अध्याय हैं हिंदू समाज के लोगों को इसकी भी ठीक से जानकारी नहीं होती है | उन्होंने कहा गीता के प्रमुख श्लोक हमें कंठस्थ होने चाहिए |

इस मौके पर सिद्ध पीठ श्री हनुमान निवास अयोध्या आचार्य मिथिलेश नंदनी शरण महाराज , विधायक प्रदीप बत्रा , जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी , जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह , SSP Permendra Cobham सीडीओ आकांक्षा कौंडे , HRDA उपाध्यक्ष अंशुल सिंह , ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष मिश्रा , पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ , पंकज चौहान , प्रोफेसर रामनाथ झा , बजरंग देव , शोभाराम प्रजापति , भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल आदि उपस्थित रहे |

Report  : Amit Kulshrestha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×