उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह 3 साल पूरे होने पर नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाएंगे
15 सितंबर को पूरे हो जाएंगे 3 साल बताई आगे की योजना
उत्तराखंड हरिद्वार शनिवार 14 सितंबर 2024
उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ड्रग्स के बढ़ते चलन को लेकर बेहद चिंतित हैं वह इसके खिलाफ निर्णायक जंग छोड़ने के पक्ष में हैं | उन्होंने इसके लिए पहल करने का फैसला किया है |
वह कहते हैं अब नशा मुक्ति अभियान को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे | 15 सितंबर को इस पद पर 3 साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे राज्यपाल ने इस अवधि में कई नई पहल की है | खास तौर पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनकी पहल अनूठी मानी गई है |
इन कार्यों में विभिन्न संस्थाओं से मिले सहयोग से वह बेहद उत्साहित और प्रसन्न है | उन्होंने राज्य के सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के लिए आगे की योजना तय की है | शुक्रवार को राजभवन में मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने इसे साझा किया | कहां नशा मुक्ति के लिए जन जागरूकता जन सहभागिता जरूरी है इसके लिए राजभवन प्रभावी ढंग से कार्य करेगा |
2021 में राजभवन की कमान संभालने के बाद उन्होंने प्रदेश भर का दौरा किया | वह सीमांत जिले चमोली , पिथौरागढ़ के धारचूला , नबी डांग , मल्हारी आदि में बनी फौज की अग्रिम चौकिया तक पहुंचे और प्रवास किया | 51 में से 18 vibrant गांव का दौरा भी किया |
Report : Amit Kulshrestha