HaridwarUTTRAKHANDदेश

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने दिल्ली में चार राज्यों के पूर्व सैनिक संस्था के पदाधिकारी के साथ की बैठक

उत्तराखंड देहरादून शनिवार 5 अक्टूबर 2024

राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के हरियाणा , हिमाचल , पंजाब और दिल्ली एनसीआर के पदाधिकारी के साथ बैठक कर पूर्व सैनिकों से संबंधित विषयों एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की  | वह राष्ट्रीय सैनिक संस्था के मुख्य संरक्षक भी हैं |

राज्यपाल ने कहा हमारे पूर्व सैनिक सेवा में प्राप्त प्रशिक्षण एवं अपने सेवाकाल के अनुभवों के आधार पर समाज एवं जनहित के कार्यों में सेवानिवृत्ति के बाद भी पूरी निष्ठा से कार्य करते रहते हैं | इस बैठक में सभी ने आंतरिक सुरक्षा पर भी सुझाव दिए जो दर्शाता है कि एक सैनिक सेवानिवृत्ति के बाद भी देश की संप्रभुता के लिए निरंतर विचारशील रहता है |

राज्यपाल ने कहा मैंने व्यक्तिगत तौर पर अग्निपथ योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित किया जा रहे अग्नि वीरों के प्रशिक्षण केंद्र में भ्रमण किया है | कह सकता हूं की अग्नि वीरों का प्रशिक्षण और उनकी क्षमता उच्चतम स्तर की है | इस योजना से सशस्त्र बलों में युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के साथ सेवा में युवा ऊर्जा का संचार होगा |

इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल टीपी त्यागी ने बताया वर्तमान में संस्था के सदस्य लगभग सभी प्रांत में सक्रिय हैं | बैठक में थल सी और वायु सेवा के वरिष्ठ सेवानिवृत अधिकारी सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे |

Report  : Amit Kulshrestha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×