HaridwarUTTRAKHANDदेश

उत्तराखंड में 44 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की तैयारी

विद्यालय खोलने को जिलों से शासन को भेजे गए हैं प्रस्ताव

उत्तराखंड हरिद्वार सोमवार 12 अगस्त 2024

उत्तराखंड में 44 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की तैयारी है | इसके लिए जिला प्रशासन और शासन की ओर से कवायत की जा रही है | सरकार का मानना है कि दूरस्थ क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे तो इससे क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी | साथ ही शिक्षा के लिए होने वाला पलायन काफी हद तक रुकेगा | वर्तमान में राज्य में 47 केंद्रीय विद्यालय हैं |

प्रदेश में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्रीय विद्यालयों की अहम भूमिका है | हर साल हजारों बच्चे केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने का सपना देखते हैं लेकिन सफल कुछ ही हो पाते हैं | वर्ष 2019 में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के हर ब्लॉक में केंद्रीय विद्यालय खोलने की पहल की थी | केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली ने राज्य सरकार को तय मानक के अनुसार इसके लिए भूमि उपलब्ध कराने को कहा था |

राज्य के हर ब्लॉक में केंद्रीय विद्यालय खोलने की पहल को ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के बाद राज्य के लिए पीएम मोदी की दूसरी सबसे बड़ी सौगात माना गया था लेकिन तब केंद्रीय विद्यालयों के लिए मानक के अनुसार भूमि नहीं मिल पाई थी | शासन के मुताबिक हर जिले में अब कम से कम दो नए केंद्रीय विद्यालय खुल सकें इसके लिए पिछले साल सभी जिलाधिकारी को प्रस्ताव तैयार कर भेजने के लिए निर्देश दिए गए   थे |

रुद्रप्रयाग जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों से केंद्रीय विद्यालयों के लिए प्रस्ताव मिले हैं | कुछ जिलों से दो से अधिक प्रस्ताव मिले हैं | समय-समय पर मिले इन प्रस्तावों को डिप्टी कमिश्नर केंद्रीय विद्यालय संगठन को भेजा गया है | जिला प्रशासन और डिप्टी कमिश्नर केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्तर से इन विद्यालयों के लिए भूमि और अस्थाई भवन के मसले का निपटारा होने के बाद प्रस्ताव केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली को भेजे जाएंगे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×