HaridwarUTTRAKHANDदेश
उत्तराखंड में मानसून की आधिकारिक विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम
उत्तराखंड देहरादून सोमवार 23 सितंबर 2024
मानसून के आधिकारिक विदाई से पहले एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलेगा | इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान पर असर देखने को मिलेगा | इससे पहले दो दिन चटक धूप खिलने से गर्मी खूब परेशान करेगी |
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर तक यानी आज और कल प्रदेश भर के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा | 25 -26 सितंबर को हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है |
Report : Amit Kulshrestha